एलईआईसेवा प्रदाता

एलईआई सेवा प्रदाता एक कंपनी होती है जो एलईआई कोड के पंजीकरण के लिए सेवा पेश करती है और प्रदान करती है। लेतिन, ज़रूरी नहीं कि कंपनी स्वयं एलईआई कोड जारी करे। इसकी बजाय, प्रत्येक सेवा प्रदाता एक लोकल ऑपरेटिंग यूनिट (स्थानीय संचालित इकाई), एलओयू (LOU), और/या एक पंजीकरण एजेंट से जुड़ा रहता है। आईएसओ 17442:2012 मानक के अनुसार एलओयू इकाइयाँ एलईआई कोड जारी करती हैं। यही इकाइयाँ एलईआई कोड की जानकारी को एलईआई प्रणाली के लिए ज़िम्मेदार संगठन, GLEIF, में अपलोड करती हैं।

एलईआई सेवा प्रदाता क्या करता है?

एलईआई सेवा प्रदाता का मुख्य काम कंपनियों, संगठनों, संस्थाओं और अन्य ग्राहकों को एलईआई पंजीकरण के लिए सेवा प्रदान करना है। वे बस यूरोपीय प्रतिभूति (सिक्योरिटीज़) बाज़ार में सुरक्षित लेनदेन करने के लिए कंपनियों और अन्य समूहों के लिए एलईआई कोड के पंजीकरण, नवीकरण और हस्तांतरण के लिए एक मंच प्रदान करते हैं। यूरोप में प्रतिभूतियों को ख़रीदने और बेचने वाली सभी क़ानूनी संस्थाओं के लिए एलईआई नंबर आवश्यक है। इसके कारण, यह ज़रूरी है कि जिन देशों में एलईआई कोड अनिवार्य हैं, वहाँ पंजीकरण सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों।

इसके अतिरिक्त, एलईआई कोड सेवा प्रदाता एलईआई कोड प्रणाली के बारे में क़ानूनी संस्थाओं को सूचित करने और पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भी ज़िम्मेदार हैं। इस ज़िम्मेदारी में ग्राहकों के हर मुद्दे या सवाल को हल करने के लिए मदद करना भी शामिल है।

एलईआई के सेवा प्रदाता के रूप में, आपको पंजीकरण और नवीकरण साधनों से जुड़े सुरक्षित भुगतान समाधान भी प्रदान करने होंगे। एलईआई प्रदाताओं को संबंधित प्राधिकरणों, जैसे आयकर विभाग और उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, से डेटा एकत्र करना होगा और सत्यापित करना होगा कि प्रस्तुत जानकारी सही है।

एलईआई सेवा प्रदाता
यूके में, एलईआई सेवा प्रदाताओं की संख्या बहुत कम है

भारत पंजीकरण एजेंट

भारत में एलईआई सेवा प्रदाताओं की संख्या बहुत कम है। इनमें से कुछ आधिकारिक पंजीकरण एजेंट हैं, जिसका अर्थ है कि उनका एक विशिष्ट एलओयू से सीधा संबंध है। कुछ उदाहरण हैं LEI Worldwide, India LEI और LEI KART। प्रत्येक आधिकारिक पंजीकरण एजेंट RapidLEI, Legal Entity Identifier India, Bloomberg or GMEI Utility जैसे अलग-अलग एलओयू के साथ संबद्ध हो सकता है।

लेकिन, एलईआई पंजीकरण सेवा प्रदान करने के लिए आधिकारिक पंजीकरण एजेंट होना ज़रूरी नहीं है। एक कंपनी बाहरी पंजीकरण एजेंट के मंच का उपयोग करके एलईआई प्रदान करने का विकल्प चुन सकती है। LEI Certificate भी यही करती है, क्योंकि हम LEI Register की सेवाओं के माध्यम से एलईआई पंजीकरण सेवा प्रदान करते हैं। लेकिन, यह कंपनी की सेवा की विश्वसनीयता को कम नहीं करती है। यहाँ प्रक्रिया ठीक वैसी ही रहती है जैसी एक आधिकारिक पंजीकरण एजेंट से सीधे संपर्क करने पर होती है।

सेवाओं की तुलना करना ज़रूरी है

चूंकि पूरी एलईआई प्रणाली काफ़ी नई है, एलईआई पंजीकरण के काम करने के तरीक़े के बारे में अनिश्चितता है। भारत में, एक आम धारणा है कि केवल एक एजेंट एलईआई कोड के पंजीकरण और नवीकरण की सेवा प्रदान कर सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है, लेकिन इस गलतफ़हमी की वजह से बहुत सी कंपनियाँ अपने एलईआई कोड के लिए ज़रूरत से ज़्यादा राशि का भुगतान कर रही हैं। सभी कंपनियों को एलईआई कोड पंजीकरण, नवीकरण या हस्तांतरण करने के लिए अपनी पंसद के एलईआई सेवा प्रदाता चुनने का अधिकार है।

बाज़ार में प्रवेश करने वाला पहला सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं के लिए बड़ा शुल्क लिया करता था, जिसके कारण ऐसा लगता था कि एलईआई पंजीकरण बहुत महंगी है। लेकिन सच तो यह है कि आप किसी भी पंजीकरण एजेंट के पास जाएं, एलईआई पंजीकरण के लिए GLEIF को आपको एक समान शुल्क देना होता है। पंजीकरण और नवीकरण के लिए शेष लागत प्रशासनिक होती है – जिसका अर्थ है कि अगर आप एलईआई आपूर्तिकर्ताओं की तुलना करें, तो आप बहुत सारे पैसे बचा सकते हैं। LEI Certificate बाज़ार में सबसे कम दरों पर एलईआई कोड नवीकरण और पंजीकरण सेवा प्रदान करती है। हमारी सेवा के साथ, आप बाज़ार की अग्रणी सेवा प्रदाता की तुलना में आधे मूल्य पर 5 साल के सौदे के लिए साइन-अप कर सकते हैं।